सिवान: 37 केंद्रों पर संचालित हो रही परीक्षा, नहीं हुआ एक भी निष्कासन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सभी 37 परीक्षा केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को चौथे दिन कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि चौथे दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कभी से भी किसी प्रकार के निष्कासन की सूचना नहीं है। चौथे दिन दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 48 हजार 739 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 48 हजार 234 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 505 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में जहां विज्ञान व वाणिज्य संकाय के छात्रों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। वहीं दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा हुई।

पहली पाली में 257 व दूसरी पाली में 248 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित :

जानकारी के अनुसार पहली पाली में 257 तथा दूसरी पाली में 248 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह कुल 505 परीक्षार्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 30 हजार 223 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 29 हजार 966 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। इस तरह 257 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में 18 हजार 516 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन, इसमें 18 हजार 268 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। इस तरह दूसरी पाली की परीक्षा में 248 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026