सिवान: स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समारहणालय सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नियमित प्रतिरक्षण एवं टीकाकरण संबंधी अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। सिविल सर्जन ने विभिन्न स्वास्थ्य मानकों में सुधार की कोशिश करने का निर्देश दिए। कहा कि नियमित टीकाकरण, एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, एनसीडी से जुड़ी सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाए। संस्थानों में ओपीड़ी व इमरजेंसी सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। संचालित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाना है। साथ ही जननी बाल सुरक्षा योजनांतर्गत लाभार्थियों के भुगतान, परिवार कल्याण आपरेशन की उपलब्धि की प्रखंडवार समीक्षा की गई। साथ ही साथ आरसीएच पोर्टल, संचारी रोग, टीबी, फाइलेरिया, मलेरिया आदि पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

सभी आवश्यकताओं को किया जाएगा पूर्ण :

बैठक की शुरुआत में सभी चिकित्सा पदाधिकारियों ने एक-एक माह का रिपोर्ट पेश किया। सभी पीएचसी में क्या-क्या जरूरत है। इसकी सूची भेजने को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि एक-एक कर सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

उपलब्ध कराई गई राशि की संबंधित मद में खर्च कर दें हिसाब :

स्वास्थ्य विभाग की वित्तीय वर्ष 2022-23 की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सिविल सर्जन ने ससमय विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि की संबंधित मद में खर्च कर उसका हिसाब जिला मुख्यालय को देने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार पांडेय, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. एमआर रंजन, डीपीएम विशाल कुमार सिंह, अस्पताल प्रबंधक एसरारुल हक, डीपीसी इमामूल होदा, शम्स तबरेेज सहित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मोजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026