सिवान: विवाह भवन, होटल व लाज संचालकों को उत्पाद विभाग ने थमाया नोटिस

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
शराबबंदी को लेकर विवाह भवन, लाज व होटल पर उत्पाद विभाग की टीम पैनी नजर रख रही है। शराब सेवन या उसके भंडारण को लेकर सभी मैरेज हाल, सहित होटल के संचालकों को उत्पाद विभाग ने नोटिस थमाया है। नोटिय में बताया गया है कि विवाह भवन व होटल में शराब पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होटल मालिक पर एफआईआर होगी। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने दी है।

उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने व शराब परिवहन एवं भंडाराण पर अंकुश लगाने के लिए जिले में छापेमारी व निगरानी बढ़ा दी गई है। जिले के सभी बैक्वेट हाल, विवाह भवन, रेस्टोरेंटों, होटलों एवं आयोजन स्थलों के मालिक एवं प्रबंधक को नोटिस के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने आयोजन स्थलों में आयोजित समारोह पर पैनी नजर रखें ताकि इन आयोजनों में शराब का उपयोग न हो पाए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024