सिवान: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की सफाई पर विशेष ध्यान देने की है जरुरत

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंंने बच्चों के रखरखाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि संस्थान में कुल आठ बच्चे आवासित हैं। इसमें चार सामान्य व चार विशेष आवश्यकता वाले शामिल हैं। डीएम ने सभी आवासित बच्चों का ठंड से बचाव करने हेतु आयल हीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में रसोईघर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संस्थान की सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

साथ ही हार्पिक, फिनाइल आदि सामग्रियों से बच्चों को दूर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। डीएम ने बाल संरक्षण पदाधिकारी व महिला आउटरीच वर्कर को प्रत्येक दिन सुबह-शाम चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण कर प्रतिवेदन सहायक निदेशक को उपलब्ध कराने को निर्देशित किए। बच्चों के कपड़ों की साफ-सफाई के लिए लिक्विड साबुन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह, बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार गोंड, आउटरीच वर्कर आजमी मशरा, कार्यपालक सहायक विशाल कुमार शर्मा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026