सिवान: निसहाय विधवा औरत से मांगी 10 लाख की रंगदारी

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर थाना के सरहरी गांव निवासी मीना कुंवर से उनके गांव के कुछ लोगों ने रंगदारी की मांग की. महिला का आरोप है कि रामजन्म सिंह एवं अन्य लोगों ने साजिश रच कर पहले जमीन को हड़प लिया है. इसका विरोध करने पर धमकाने लगे. इसके बाद मीना कुंवर ने भगवानपुर थाने में आवेदन देकर वस्तु स्थिति से पुलिस को अवगत कराया.

साथ ही साथ मीना कुमार ने विपक्षियों पर यह भी आरोप लगाया है कि वे लोग 10 लाख रुपए की रंगदारी भी मांग रहे हैं. मीना इसके पूर्व जनता दरबार में भी पदाधिकारियों से मिलकर अपनी बात रख चुके हैं. निससहाय, अबला एवं विधवा औरत ने न्याय के लिए पुलिस के यहां आवेदन दिया है. पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद जांच में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026