तरवारा: बाइक व मैजिक की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर बाजार स्थित गंडक नहर के समीप मैजिक व बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों युवक बाइक पर सवार होकर तरवारा बाजार करने जा रहे थे. तरवारा से घर लौटने के दौरान गंडक नहर के समीप टर्निंग पे अनियंत्रित मैजिक से बाइक टकरा गयी. वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ नहर के पुल पर जमा हो गयी जिससे थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा.

आसपास के लोगों के सहयोग से घायल युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इस घटना में तीनों युवकों का हाथ पैर टूट गया. घायलों में जलालपुर गांव निवासी मजिस्टर बैठा का पुत्र राजकुमार बैठा ,झूला महतो का पुत्र विकास कुमार ,बसावन सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टाटा मैजिक और बाइक को जप्त कर लिया हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026