परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास करने तथा मारपीट करने के मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही सात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। गिरफ्तार आरोपित गांव का ही अंकित कुमार प्रसाद है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात करीब 11 बजे पड़ोसी अंकित कुमार प्रसाद उसके घर में प्रवेश कर गया तथा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरदस्ती करने लगा। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पुत्री द्वारा शोर मचाने पर स्वजन एवं आसपास के लोग पहुंचे तो वह धमकाते हुए फरार हो गया। इस दौरान आरोपित के स्वजनों ने भी मारपीट की। इस मामले पीड़िता के पिता ने अंकित कुमार प्रसाद समेत सात लोगों को आरोपित किया है। जामो थानाध्यक्ष राजू कुमार ने प्राथमिकी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया है कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…