परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी धनौती स्थित चंद्र बदन उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रहे प्रखंड स्तरीय वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल रविवार को सिवान बनाम दाेन टीम के बीच खेला गया। इसमें सिवान की टीम 42 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर गई। टास जीतकर दोन की टीम सिवान की टीम पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण किया। बल्लेबाजी करने उतरी सिवान की टीम निर्धारित 16 ओवर में 192 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी दोन की टीम 16 ओवर में मात्र 150 रन पर ही आल आउट हाे गई।
इस प्रकार सिवान की टीम 42 रन से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार सिवान टीम के खिलाड़ी अंकित कुमार को दिया गया। मैच के अंपायर मोनू खान व शशि यादव, कमेंटेटर रवींद्र कुशवाहा व परवेज आलम थे। टूर्नामेंट के संचालक मनोज यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 फरवरी को सिवान बनाम बिजुलिया टीम के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर टूर्नामेंट के प्रवीण यादव, सद्दाम खान, शाहबाज खान, संदीप यादव समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…