सीवान: विद्यालयों में समारोह आयोजित कर शिक्षक व लिपिक को दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक व लिपिक के सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें माला पहना तथा अंगवस्त्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। साथ ही उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कौथुआ सारंगपुर में बुधवार को प्रधानाध्यापक अलगु प्रसाद की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को विदाई दी गई। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना की गई। मौके पर बीईओ शिवजी महतो ने कहा कि अच्छे सूझबूझ रखने वाले शिक्षक बिरले ही मिलते हैं।

उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक के कुशल व स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय अभूई के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने कहा कि कहा कि कार्यों को सरलता से निपटना उनकी मुख्य विशेषता थी। कार्यक्रम का संचालन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर के शिक्षक रवींद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को प्रधानाध्यापिका रितू सिन्हा, जयकिशोर प्रसयाद, शिल्पी कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। वहीं बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित यमुना प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में लिपिक मुंशी लाल प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार की शाम समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।

मौके पर प्राचार्या उर्मिला सिंह ने उन्हें माला पहना एवं अंगवस्त्र तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। प्राचार्या ने उनके कार्यकाल की सराहना की तथा कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व समारोह का उद्घाटन प्राचार्या समेत पूर्व प्राचार्य वासुदेव राय, शिक्षक गौरव उपाध्याय तथा मनीष मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर शिक्षक निजामुद्दीन अहमद, अमित सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026