परवेज अख्तर/सीवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बिसाती मोहल्ला निवासी तबरेज आलम ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध बाइक चोरी की प्राथमिकी कराई है। उसने आवेदन में कहा है कि थाना क्षेत्र के पचरुखी रोड स्थित मदरसा जामिया बरकातिया अनवारूल उलूम में 23 सितंबर को एक व्यक्ति के साथ जुमे की नमाज पढ़ने के लिए बाइक (बीआर 29 एक्स 0232) से गया था।
बाइक मदरसा के बाहर खड़ी कर नमाज अदा करने चला गया। नमाज अदा करने के बाद जब लौटा तो वहां से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इस क्रम में परिवार के सदस्य का इलाज कराने बाहर चला गया था। इस कारण प्राथमिकी कराने में विलंब हुई है। अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक मो. हसमुद्दीन ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…