रघुनाथपुर: इंटरनेट मीडिया से प्राप्त शिकायत पर बीपीआरओ ने लिया संज्ञान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के निखती कलां पंचायत के वार्ड संख्या आठ के लोगों ने नाली की समस्या को ले इंटरनेट मीडिया पर शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पूनम कुमारी ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से समस्या का मूल कारण जाना। इससे पता चला कि उक्त नाली के अंतिम छोर पर सरकारी गड्ढा है इससे स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है। इस कारण नाली अवरुद्ध हो गया है और रास्ते में उसका पानी नहीं निकल रहा है।

बीपीआरओ ने लोगों से कहा कि एक लिखित शिकायत दर्ज कराएं, बहुत जल्द इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। इसके बाद बीपीआरओ ने पंचायत में चल रहे लोक सेवा केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में कार्यपालक सहायक नागेंद्र कुमार यादव मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में साफ-सफाई तथा अन्य लाेगों से बीपीआरओ ने अपनी संतुष्टि जाहिर की। इस मौके पर मुखिया विनोद कुमार सिंह, सरपंच रत्नेश्वर सिंह, सुमित कुमार सिंह, विधान केसरी, संदीप कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024