सिवान: नवोदय विद्यालय में समारोह आयोजित कर दी गई सेवानिवृत्त प्राचार्य को विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के करमली हाता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डा. एसबी मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में विद्यालय सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. मिश्रा को अंगवस्त्र, माला पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान शिक्षणकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता की अध्यक्षता करते हुए कार्यालय अधीक्षक सुरेश कुमार चौधरी ने सेवानिवृत्त प्राचार्य को सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा की तथा कार्यकाल के दौरान उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता जताई।

सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. मिश्रा ने अपनी सेवा के दौरान सहयोग एवं कुशलता पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मियों से कहा कि कार्यकाल के दौरान मधुर प्रेम और आत्मीयता को सदा याद रखेंगे। इस मौके पर वरीय सचिवालय सहायक पीके सिंह, कनीय सचिवालय सहायक उदय नारायण यादव, राजेश कुमार, प्रयोगशाला सहायक अमरेंद्र कुमार पांडेय सहित विद्यालय के समस्त कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024