परवेज अख्तर/सिवान: जिला के किसान सलाहकारों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि यदि विभाग द्वारा मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता है तो अनिश्चितकालीन चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. धरना पश्चात किसान सलाहकारों द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा.
इधर सलाहकारों ने जो मुख्य मांगों का उठाया है उसमें कहा है कि आवंटन के बावजूद मानदेय का भुगतान कभी भी समय से नहीं होता है. हमेशा उपस्थिति विवरणी मांग की जाती है, जबकि जिला में जमा रहती है और जिला से गुम हो जाने की बात कही जाती है. धरना में सभी प्रखंडों के किसान सलाहकार उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…