छपरा: रेल पुलिस ने मोबाइल चोर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मोबाइल समेत चाकू बरामद

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गांव में एक नवविवाहिता को परिजनों ने धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस संबंध में छपरा नगर थाना क्षेत्र के दहियावां छोटी मस्जिद निवासी व मृतका की मां खुशबून निशा ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में मृतिका के पति, सास व ससुर को आरोपित किया गया है। सभी परिजन घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतका की मां ने आरोप लगाई है कि उसकी बेटी नाजरीन खातून को परिजनों ने दहेज के खातिर मारपीट के दौरान तेज धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी की शादी गत वर्ष 21 जून को फरीदपुरा निवासी कमरुल हसन के पुत्र रमजान अली से हुई थी।

शादी के बाद कुछ दिनों तक खुशी पूर्वक रही। बाद में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बीच-बीच में वे लोग उन लोगों के मांग को पूरा भी करते रहे। लेकिन लगातार इतनी मांगें की गई कि वे लोग उसे देने में असमर्थ हो गये। इस बीच उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। गत 12 जुलाई को रात्रि करीब आठ बजे मारपीट के दौरान तेज धारदार हथियार से सर पर और पेट में मार कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर छपरा से तरैया थाना क्षेत्र के फरिदपुरा पहुंचे जहां उनके बेटी का शव पड़ा हुआ था और परिजन सभी फरार थे। शिकायतकर्ता खुशबून निशा ने रमजान अली, कमल हसन व हसीना बेगम को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026