सिवान: बारिश और ठंड की दोहरी मार झेल रहे हैं किसान

  • दलहनी-तेलहनी फसलों पर भी मौसम ने बरपा रहा कहर
  • 05 हजार हेक्टयेर क्षेत्र में जिले में होती है प्याज की रोपनी

परवेज अख्तर/सिवान: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सोमवार की देर जिले के अधिकतर हिस्से में बारिश हुई। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कुछ अधिक बारिश हुई। रविवार को थोड़ा-बहुत धूप दिखाई दी। लेकिन, सोमवार से ही मौसम का रूख एक बार फिर बदल गया है। जिले में बारिश व ठंड के इस कहर से किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि मौसम की दगाबाजी के करते वे बर्बादी के कगार पर हैं। एक तरफ कई बार के बारिश व कड़ाके की पड़ रही ठंड से प्याज के बिचड़े गल गये हैं तो दूसरी ओर दलहनी व तेलहनी फसलों को इससे भारी नुकसान पहुंचा है। मटर, चना और मसूर के पौधे खेत में पीले पड़ गए हैं। कुछेक जगहों पर पौधों की स्थिति ठीक भी है तो उसमें छेमी (फलिया) काफी कम लगी है।

कुछ यहीं हाल सरसों व अन्य तेलहनी फसल में भी दिखने को मिल रही है। किसान रत्नेश्वर सिंह का कहना है कि बारिश और ठंड की वजह से इस साल सरसों का पैदावार काफी कम होने की संभावना है। चुकी न तो पौधों का बढ़िया से ग्रोथ हुआ है न फूल ही ढ़ग से खिले हुए हैं। फलिया लगीं भी हैं तो पूरी तरह से पुष्ट नहीं दिख रहीं हैं। बहरहाल मंगलवार को पूरे दिन सर्द भरा मौसम बना रहा। इससे किसान काफी परेशान दिखें। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। कभी-कभार तो धूप के दर्शन हुए। लेकिन, ठंडी हवाएं इस पर हावी दिखीं। सुबह का न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026