सीवान: लाटरी के माध्यम से हुआ दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

परवेज अख्तर/सिवान: नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के वोटों की गिनती के दौरान महाराजगंज व गुठनी में प्रत्याशियों के बीच चुनाव परिणाम बराबर हो गया। इसके बाद उनके भाग्य का फैसला लाटरी निकालकर किया गया। प्रेक्षक की उपस्थिति में सादे पर्चे पर प्रत्याशियों का नाम लिखकर एक डिब्बे में डाला गया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति को बुलाकर पर्चा निकलवाया गया।

लाटरी केे दौरान जिनका पर्चा निकाला, उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। बता दें कि महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह की उम्मीदवार रंजू देवी व संगीता देवी को 249-249 तथा गुठनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के उम्मीदवार उर्मिला देवी व खुशबु देवी को 243-243 मत प्राप्त हुए थे। इसके संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उक्त सभी प्रत्याशियों को मतगणना कक्ष में बुलाकर आगे की प्रक्रिया बताई गई। लाटरी के माध्यम से रंजू देवी व उर्मिला देवी को विजयी घोषित कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026