सिवान: मुख्य व उप मुख्य उम्मीदवारों ने जीत के बाद क्षेत्र की जनता को दिया धन्यवाद

परवेज अख्तर/सिवान: नगरपालिका आम चुनाव 2022 के पहले चरण में पांच नगर पंचायतों मैरवा, महाराजगंज, गुठनी, हसनपुरा व बड़हरिया में 18 दिसंबर को मतदान हुआ था। जिसके मतों की गणना मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित तीन मतगणना केंद्र शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र डायट, वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज व शिक्षक शिक्षण महाविद्यालय सीटीई भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। महाराजगंज की मुख्य पार्षद उम्मीदवार शारदा देवी को 3080 व निकटतम प्रतिद्वंदी महारानी कुमारी को 1772 मत प्राप्त हुए। वहीं उप मुख्य पार्षद उम्मीदवार गुड़िया देवी ने 2160 व निकटतम प्रतिद्वंदी अफरीना खातून ने 2101 वोट पाया। मैरवा नगर पंचायत केे मुख्य पार्षद पद की उम्मीदवार किसमती देवी ने 1957 व सुशीला देवी ने 1656 वोट प्राप्त कर निकट प्रतिद्वंदी को 301 वोट से हराकर जीत दर्ज कराई।

उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी ममीना खातून उर्फ समीना खातून को 2504 वोट वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी रत्ना देवी को 2417 मत प्राप्त हुए। गुठनी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के उम्मीदवार राजेश कुमार गुप्ता को जहां 3990 वोट मिले। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभुनाथ प्रसाद को 1911 मत प्राप्त हुए। उप मुख्य पार्षद उम्मीदवार पूनम देवी ने 2094 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी रुबी कुशवाहा को 801 मत से हराकर जीत दर्ज की। हसनपुरा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रत्याशी बेबी देवी को 3216 व निकटतम प्रतिद्वंदी शिवानी कुमारी को 3210 वोट मिले। वहीं उप मुख्य पार्षद उम्मीदवार सलमा खातून ने 1834 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी पार्वती देवी को 65 वोट से पटखनी दी। बड़हरिया की मुख्य पार्षद प्रत्याशी रुकसाना परवीन ने 2451, निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभा देवी ने 1565, उप मुख्य पार्षद उम्मीदवार सलमा खातून ने 1834 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी पार्वती देवी ने 1769 मत प्राप्त किए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026