सिवान: सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र हुआ घायल

  • गुरुवार की साढ़े आठ बजे रात को सहलौर के समीप की दुर्घटना
  • घटना में लालबाबू की मौत जबकि बेटा सतीश तिवारी है घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर बाजार के समीप गुरुवार की देर रात बाइक से धक्के से पिता की मौत हो गयी जबकि पुत्र घायल हो गया। पिता-पुत्र दोनों साइकिल पर सवार होकर अपने घर नथनपुरा जा रहे थे। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने लालबाबू तिवारी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके घायल पुत्र सतीश तिवारी का इलाज चल रहा है। बाद में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के नथपुरा निवासी लालबाबू तिवारी व सतीश तिवारी दोनों साइकिल पर सवार होकर सहलौर बाजार होकर अपने घर के लिए निकले थे। लौटने में उन्हें देर हो गयी थी।

इधर करीब साढ़े आठ बजे के करीब जब दोनों सहलौर बाजार से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि जिला मुख्यालय की तरफ से तरवारा की तरफ जा रही एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। इधर ठोकर लगने के बाद बाइक सवार दोनों जमीन पर गिर गए। वहीं दूसरी तरफ घायलों का हालत गंभीर होता देख बाइक चालक अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल पुत्र सतीश ने इलाज के दौरान पुलिस को दिए गए फर्दबयान में कहा है कि उसके पिता जिला मुख्यालय के एक प्राईवेट प्रेस में काम करते थे। प्रतिदिन घर से काम पर वे साइकिल से ही आया करते थे। रोज की तरह गुरुवार को भी साइकिल से ही काम पर आए थे। लौटने के क्रम में वह भी उनके साथ ही था। इस दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने दोनों को धक्का मार दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026