सिवान: दुकानदार व ग्राहक बीच मारपीट, ग्राहक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार में मंगलवार को ग्राहक और दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें घायल ग्राहक सिवान महादेवा ओपी क्षेत्र निवासी रितेश कुमार घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महादेवा ओपी निवासी रितेश कुमार अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार को मेहंदार पूजा करने के लिए आया था। इसी दौरान चैनपुर स्थित एक दुकान में पानी पीने गया। इसी दौरान दुकानदार और ग्राहक के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गया। दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगे।

शोरगुल सुनकर सड़क से गुजरने के क्रम में काफी लाेगाें की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना ओपी थाना पुलिस काे दी गई। पुलिस माैके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा दोनों पक्ष को थाना लेकर चली गई। बताया गया की मारपीट के दौरान ग्राहक का बाएं हाथ की उंगली टूट गई हैं। घायल का इलाज चैनपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। दुकानदार ने ग्राहक पर दुकान में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026