गुठनी में सुप्तावस्था में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, सनसनी, एक हिरासत में

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में मंगलवार की अल सुबह बदमाशों ने सुप्तावस्था में एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान देवरिया निवासी लखन राजभर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखन राजभर सोमवार की रात भाेजन करने के बाद घर के बाहर सोए हुए थे। मंगलवार की अल सुबह बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। जब स्वजन उन्हें जगाने गए थे तो देखे कि उनके बिस्तर खून से लथपथ है। जब परिवार के सदस्य उनके मुंह से कपड़ा हटाए तो उनके सिर में गोली लगने का निशान दिखाई दिया।

इसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों द्वारा शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीण ने बिस्तर के नीचे गोली का खोखा गिरा हुआ देख और घटना की सूचना थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसआइ श्रवण पाल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा मृतक के स्वजनों को समझा-बुझाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि उदय राम, बीडीसी सदस्य बाल्मीकि राम समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण पहुंच कर स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक को चार पुत्र कैलाश राजभर, अर्जुन राजभर, मुन्ना राजभर मुनेश राजभर एवं एक पुत्री निर्मला कुमारी है। सभी का रो-राेकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। मामले की छान बिन में कर रही हैं। मृतक के स्वजन द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026