परवेज अख्तर/सिवान: जामो थाना क्षेत्र के खुशहाल डुमरी निवासी नागेंद्र राय की पत्नी गुड़िया देवी की सात दिसंबर की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की मां गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी विश्वनाथ चौधरी की पत्नी ललिता देवी ने जामो थाना में आवेदन देकर पुत्री की मौत मामले में मृतका के पति समेत ससुर राजेश्वर प्रसाद यादव, राजाराम राय समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है।
उसने आरोपितों पर पुत्री की गला दबाकर तथा पीट-पीटकर हत्या करने तथा साक्ष्य मिटाने के लिए बिना सूचना दिए शव जलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…