सिवान: स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को शिविर लगाकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान महिलाओं की बीपी, शुगर, सीबीसी, एचबीएसएजी, एचसीवी, एचआइवी, हीमोग्लोबिन, वजन आदि की जांच की गई। जांच के बाद दवा, फल आदि दिए गए तथा आवश्यक परामर्श दिए गए। जानकारी के अनुसार महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में डा. सुमित कुमार की देखरेख में मेडिकल टीम द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए। मौके पर परिवार नियोजन सलाहकार देवेंद्र सिंह बघेल, आरती कुमारी व प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थीं।

वहीं हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनोज कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक की देखरेख में आयोजित स्वास्थ्य जांच में करीब 172 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस मौके पर डा. अंजुम परवीन, डा. नीतीश कुमार, डा. नीरज कुमार, डा. मो. इजराय आदि उपस्थित थे। वहीं आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 105 तथा दरौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में 68 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए। इसके अलावा बसंतपुर, दारौंदा, हसनपुरा आदि स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026