✍️ परवेज अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम कार्यालय में शुक्रवार की देर शाम तीन बदमाशों ने टेंडर को लेकर नौतन थाना क्षेत्र के खाप मिश्रौली निवासी दुर्गेश कुमार तिवारी को पिटाई कर उसे घायल कर दिया था। वहीं भागने के क्रम में बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस मामले में दुर्गेश कुमार तिवारी के फर्द बयान पर एक नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी हुई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बयान में बताया कि बिहार राज्य खाद्य निगम में अपने पूर्व में डाले गए टेंडर की जानकारी के लिए आया था।
तभी तीन अज्ञात व्यक्ति आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। वहीं उन लोगों ने जान मारने की नीयत से मुझ पर फायरिंग कर दी लेकिन मैं बाल बाल बच गया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आंदर थाना क्षेत्र के बाबू के भटकन निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा मुझे फरवरी, मार्च से ही धमकी दी जा रही थी कि टेंडर से अपना नाम वापस ले लो नहीं तो हत्या करवा दूंगा, यह घटना पुष्पेंद्र प्रताप सिंह द्वारा करवाई गई है। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…