सिवान: बांसोपाली में पुलिस से मारपीट मामले में 12 नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसोपाली गांव में रविवार की देर संध्या एक युवक की चौथी शादी रोकवाने गई पत्नी व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में 12 नामजद सहित 20 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़िता गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी फरनाज परविन ने अपने आवेदन में कही है कि 22 फरवरी 2012 को उसकी शादी बांसोपाल निवासी सलाउद्दीन अंसारी के साथ हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक था तथा मुझसे दो बच्ची भी है. मुझे पता चला कि मेरे पति सलाउद्दीन अंसारी 25 मई को शादी करने जा रहे हैं.

तो मैं अपने पिता, भाई एवं दोनों बच्ची के साथ 23 मई की शाम बांसोपाली पहुंची तो वहां पहले से गांव के शैलेंद्र सिंह कुशवाहा एवं छोटू मौजूद थे. जब मैं अपने घर के अंदर जाने लगी तो शैलेंद्र के द्वारा मेरी सास जहरून नेशा, देयादिन फरजाना खातुन, रोशनी खातून, आशिक हुसैन, शोएब अख्तर, शाहजहां खातून, आश महम्मद, हसबुल्ला, हारून सहित 20 अज्ञात ने मुझे घर में घुसने नहीं दिया तथा हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर एवं लाठी चलाने लगे. जिसमें हम सभी घायल हो गए. इद्दरपुलिस मामले में सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026