परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोप्लापुर नाहर पुल के समीप से चोरी के एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक युवक जा रहा हैं.तभी गोपलापुर नहर के समीप वाहन जांच शुरू की गई और बाइक चालक को रोक बाइक की कागजात मांगी गई तो चालक ने कागजात नही दिखाया.
जिसके बाद पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार किया. चोर की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी बबलू शर्मा का पुत्र सुमित शर्मा बताया जा रहा है. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इधर पुलिस उसके निशानदेही पर अन्य बाइक चोरो को गिरफ्तार करने में जुटी हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…