सिवान: 15 लाख लूट मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेंद्र पथ स्थित महाराणा आटोमोबाइल कर्मी से 15 लाख नकद व स्कूटी की लूट के मामले में प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा द्वारा नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी कराई गई है। प्राथमिकी कर पुलिस अब सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है, हालांकि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस इस कांड में किस गिरोह का हाथ है यह जानकारी नहीं जुटा पाई है। वहीं सूत्रों की मानें तो कुछ फुटेज मिले हैं लेकिन तस्वीर स्पष्ट नहीं होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो पा रही है।

पुलिस संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा व नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि की सोमवार की शाम महाराणा आटोमोबाइल के प्रबंधक सत्येन्द्र वर्मा सेल्समेन ओमप्रकाश के साथ 15 लाख रुपये नकद स्कूटी की डिक्की में लेकर बबुनिया मोड़ स्थित केनरा बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार छह हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने स्कूटी सहित नकद 15 लाख रुपये लूट ली थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026