सिवान: शहर में छह लोगों बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बिजली कंपनी ने बारह लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करायी है। शहर के सेक्शन के जेई टाउन थाने में दिए आवेदन में शेख मोहल्ला के छह लोगों को आरोपित किया है। अब्दुल मनान पर टोका फंसाकर बिजली चोरी कर रहा था। उसपर 44 हजार आठ सौ 59 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं मुजफ्फर कुरैसी का कनेक्शन बकाया पर कटा था। बावजूद वह चोरी से बिजली जला रहा था। उसपर पांच हजार सात सौ 19 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दूसरी ओर असगर कुरैसी पर तीस हजार चार सौ 92 रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है। अब्दुल मनान कुरैसी मीटर बाइपास कर बिजली चोरी कर रहा था। उसपर 40 हजार तीन सौ 92 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शेख मोहल्ला का साहेब कुरैसी का कनेक्शन बकाया पर कटा था। वह मीटर बाइपास कर बिजली चोरी कर रहा था। उसपर एक पांच हजार सात सौ 19 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि क्यामुद्दीन कुरैसी का कनेक्शन 53 हजार 4 सौ 10 रुपये पर कटा था। बावजूद वह बिना बकाया रुपये जमा किए बिजली जला रहा था। उसपर छह हजार छह सौ 72 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उसे अब साठ हजार 72 रुपये जमा करना होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026