सिवान: मस्जिद में गला काट कर हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

जमीन हड़पने को लेकर की गई है हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में मस्जिद परिसर में सो रहे हैं. वृद्ध की गला काट कर हत्या मामले में मृतक के पुत्र असफाक अहमद उर्फ मुना ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं गुरुवार की सुबह तकरीबन 3:30 बजे मस्जिद जा रहा था कि देखा की मस्जिद से अपना दोनों हाथों में खून लगे शमी अहमद, शमीम अख्तर, जुनैर अख्तर, तनवीर अहमद अपने हाथ में चाकू के साथ उतरते हुए मस्जिद से बोले की उसका काम कर दिए.

तभी मैं ऊपर चढ़कर देखा तो मेरे पिता के गर्दन से खून बह रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि तकरीबन एक सप्ताह से रात भर समसुल, शमशाद अली व फरीदा खातून रात भर बातचीत कर रहे थे. उसने कहा है कि तीनों ने इस षड्यंत्र में भूमिका निभाया है. हत्या के बाद सुबह भागते हुए आरोपियों ने यह भी धमकी दिया है कि अभी तो यह ट्रेलर है अभी पूरे परिवार को फिल्म देखना बाकी है. इधर हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं. की हत्या मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026