परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा थाना क्षेत्र के साहेब बाजार से पुलिस ने बजाज प्लैटिना बाइक से चार लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना के एसआई अमित कुमार सिंह शुक्रवार की संध्या चंचौरा बाजार पर गश्त कर रहे थे. इस दौरान किसी ने थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को गुप्त सूचना दिया कि साहेब बाजार के पास मोटरसाइकिल पर शराब रख कर बिक्री की जा रही है.
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने एसआई अमित कुमार सिंह को घटनास्थल पर भेजा. इधर पुलिस को देखते ही धंधेबाज मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. घटनास्थल से पुलिस ने बाइक एवं शराब को जब्त कर थाने लायी. धंधेबाज की पहचान नंदा टोला गांव निवासी लालबाबू राय के रूप में हुई है. पुलिस ने थाना कांड संख्या 153/22 में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…