सिवान: जमसिकड़ी में चार घरों में लगी आग, अनाज समेत सामान जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी गांव में गुरुवार की सुबह चार घरों में आग लग गई। इससे घर में रखा नकदी सहित अनाज, कपड़ा व अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिराम सिंह के घर में रखे गए भूसा व सरसों की तिलथी में आग लग गई। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

वहीं आग की लपटें इतनी तेज थी कि पड़ोसी अमर प्रसाद, नंदी प्रसाद व कृष्णा प्रसाद के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। हो-हल्ला सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और विद्युत मोटर पंप चलाकर आग बुझाने में जुट गए। वहीं इसकी सूचना मुफस्सिल थाना व अग्निशमन विभाग को दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया था। वहीं जाम में फंसे होने के कारण अग्निशमन वाहन देर से पहुंची।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024