परवेज अख्तर/सिवान: परिवहन विभाग के निर्देश पर जिले में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद के नेतृत्व में की गई वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल लोडिंग, स्पीड राइडिंग/ लहरिया कट आदि में वाहन चालकों के द्वारा मोटर वाहन अधिनियमों के उल्लंघन तथा वाहन के इंश्योरेंस एवम प्रदूषण के कागजातों की जांच के तहत कुल 44 गाड़ियों के चालकों/वाहन स्वामियों पर कुल चार लाख 12 हजार का दंड आरोपित किया गया।
वाहन जांच अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मच गया। मुख्य सड़क पर पुलिसकर्मियों व परिवहन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को रोकते देख दोपहिया चालक फाइन के डर से जैसे-तैसे अपनी गाड़ी मोड़कर भागते दिखे। जांच अभियान के दौरान ज्यादातर बाइक चालकों को बिना हेलमेट के पाया गया, जिनके विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अर्थदंड लगाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…