परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित आश्रम के सामने खड़ी कार में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस मामले में कार मालिक आनंद नगर निवासी मो. दस्तगीर आलम ने प्राथमिकी करने के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि अपनी कार कार को एक सप्ताह से घर के बाहर खड़ा किया था। शुक्रवार की देर रात अचानक पता चला कि कार में आग लग गई है।
शोर सुनकर मैं घर से बाहर आया तो देखा कि मेरी गाड़ी जल रही है। तब मैंने अपने घर वालों और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। जबतक आग पर काबू पाया गया मेरी गाड़ी बुरी तरह से जल चुकी थी। बताया कि आसपास में लगे सीसी कैमरा की जांच भी हुई लेकिन कोई आपत्तिजनक तस्वीर नहीं दिखी जिससे यह पता चले कि कार में आग कैसे लगी। पुलिस मामले में आवेदन के आधार पर जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…