परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-शीतलपुर मुख्य पथ स्थित गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिंसई में शनिवार की देर रात तेज रफ्तार एक ट्रक के चालक ने कार में धक्का मार दिया। कार में सवार महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृत महिला छठ करने के लिए पटना से गोपालगंज जा रही थी। मृत महिला की पहचान गोपालगंज के हथुआ निवासी मनीषा वर्मा के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि महिला परिवार के साथ कार में सवार होकर छठ करने के लिए पटना से अपने घर गोपालगंज लौट रही थी। इसी दौरान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र सिंसई गांव के समीप तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद कार में सवार अन्य लोगों द्वारा किसी तरह महिला को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…