परवेज अख्तर/सिवान: दीपावली पर्व को लेकर पटाखा बाजार में भी काफी चहल-पहल दिखने लगी है। वहीं सुरक्षा दृष्टि से गुरुवार को अग्निशमन पदाधिकारी मुखिया राम ने शहर के मुख्य पटाखा दुकानों पर जांच की। उन्होंने गोदामों पर भंडारण को देखा। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को उचित दिशा-निर्देश दिया। बताया कि सभी पटाखे की दुकान जो अनुज्ञप्ति और बिना अनुज्ञप्ति के संचालित हैं उनकी जांच की गई ।
इस दौरान मो. कलिम पटाखा दुकान, मो. वसिम पटाखा दुकान, जलिल अहमद दुकान , रूपा ट्रेडर्स सहित अन्य दुकानों की जांच हुई। जांच के क्रम में पाया गया कि सभी दुकानदारों के पास अग्निशमन यंत्र एवं बालू पानी उपलब्ध थे। जांच में अग्निक राजेश कुमार सिंह, चालक विकास कुमार, चालक विनय कुमार रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…