सराय ओपी: अनियंत्रित ट्रक ने मजदूर को रौंदा, एक की मौत, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना व सराय ओपी क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने तीन गाड़ियों को रौंद दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना के बाद भागने के क्रम में उसे सराय ओपी क्षेत्र के चांप गांव समीप लोगों ने पकड़ लिया और चालक की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।मृतक की पहचान पचरुखी थाना के सोनापिपर निवासी शिववचन राम के रूप में हुई जबकि घायलों में हजपुरवा निवासी हरेंद्र मांझी, बरियापुर निवासी फिरोज आलम, चांप निवासी मोहम्मद अली एवं पटना निवासी चंदन कुमार शामिल हैं। मौके पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लोग ब्रेकर तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे। सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने लोगों को समझाते हुए सड़क से जाम हटवाया और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया जाता है कि शिववचन राम, हरेंद्र मांझी, फिरोज आलम अपने-अपने साइकिल पर सवार होकर सिवान मजदूरी करने जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने तीनों के साइकिल में धक्का मार दिया इससे शिववचन राम की घटनास्थल पर ही मौत हाे गई जबकि हरेंद्र मांझी एवं फिरोज आलम घायल हो गए। इसके बाद ट्रक चालक तेजी से गाड़ी भगाते हुए सिवान की ओर जाने लगा। तभी चांप के पास उसने दो आटो में धक्का मार दिया। इससे आटो चालक मो. अली एवं चंदन कुमार घायल हो गए तथा उनकी गाडी क्षतिग्रस्त हो गई। इधर घटना के बाद मृत शिववचन के घर कोहराम मच गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024