परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला स्थित पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर सोमवार की देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने दो खोखा को बरामद की है। पूर्व वार्ड पार्षद मंसूर आलम ने बताया कि सोमवार की रात मेरे घर के बाहर दरवाजे के पास अज्ञात लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे मेरे भतीजे फैशल शहजाद को मारने की धमकी दी गई।
इसका आवेदन मैंने शाम में थाना में दिया था। बताया कि इससे पूर्व भी चुनाव में मेरे बेटे और भतीजे को सदर अस्पताल में बेरहमी से मारा गया था। इसमें आठ लोगों को नामजद किया था, जिन्हें सोमवार की शाम ही देखा था। घटना के बाद आस-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…