सिवान: 10 से 12 वर्ष तक के बच्चों का ही होगा नवोदय विद्यालय में दाखिला

परवेज अख्तर/सिवान: जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन को लेकर आयु का निर्धारण किया गया है। नए नियमाावली के तहत 10 से 12 आयु वर्ग के बच्चे ही छठवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। पहले यह उम्र सीमा नौ से 13 वर्ष तक ही निर्धारित थी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में इसे लागू भी कर दिया गया है। इससे अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। बच्चे के दाखिले के लिए आवेदन करने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों का आवासीय प्रमाणपत्र भी देना होगा। 31 तक कर सकेंगे छठवीं कक्षा में नामांकन के लिए

आनलाइन आवेदन :

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक 31 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसको लेकर आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक नवोदय डाट गर्वनमेंट डाट इन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को होगी। एडमिशन के लिए छात्रों के आधार कार्ड का नंबर और आवासीय का जिक्र आवेदन में करना जरूरी है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच का होना अनिवार्य किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026