सिवान: स्टेशन पर तोड़फोड़ व इंजन में आगजनी में शामिल पांच गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय जंक्शन परिसर व सिसवन रेलवे ढ़ाला पर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, तोड़फोड़ व आगजनी मामले से जुड़े कुल पांच उपद्रवियों को जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पांचों गिरफ्तारों में नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी स्व. उपेंद्र गोस्वामी का 20 वर्षीय पुत्र राजू कुमार, असांव थाना क्षेत्र के करमवल निवासी भुवर राजभर का 19 वर्षीय पुत्र भीम कुमार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहास निवासी रामनिवास सिंह का 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह, रधुनाथपुर थाना क्षेत्र के सहचानी निवासी मनोज साह का 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सरसर निवासी सुनील प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार का नाम शामिल है। बताया गया कि डिजिटल साक्ष्य के आधार पर पहचान करने के बाद इन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही, प्रदर्शन में मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि 16 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में बिना कोई पूर्व सूचना के स्टेशन यार्ड स्थित गेट संख्या 91 स्पेशल पर सुबह करीब 9: 40 बजे लगभग 1000 की संख्या में अचानक छात्रों की भीड़ इकठ्ठी हो गयी थी। प्रदर्शन के दौरान पहले तो रेल परिचालन बाधित करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर केंद्र सरकार विरोधी नारा लगाते हुए टायर एवं लकड़ी जलाकर आगजनी की गयी। इधर, सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ, जीआरपी तथा स्थानीय पुलिस पहुंची परंतु समझाने बुझाने का कोई असर नहीं दिखा। कुछ देर बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन उग्र होता चला गया। इसी बीच मालगोदाम पर खड़ी इंजन नंबर 33016 लुधियाना एनआर के चालक केविन में खिड़की से प्रदर्शनकारियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया गया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फौरन आग पर काबू पा लिया बावजूद इसके इंजन का चालक सीट जल गया।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर

इस कांड को लेकर स्थानीय थाने में एक हजार अज्ञात प्रदर्शन कारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। इधर गुरुवार को आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडे, सुरेश चंद्र पांडेय, हेड कांस्टेबल कुमार प्रिय रंजन, कांस्टेबल विजय कुमार यादव व जीआरपी के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह व अन्य स्टॉफ की मदद से पांच प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026