महाराजगंज में 24 घण्टे में मिल रही मात्र 14 से 16 घण्टे बिजली

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता खासे परेशान है। भीषण गर्मी और पिक आवर में बिजली बार बार बिजली गुल होने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो रहे है। अनुमंडल मुख्यालय में 24 घण्टे में मात्र 14 घण्टे से 16 घण्टे ही बिजली मिल रही है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में मात्र 12 घण्टे ही बिजली मिल रही है। यहां बिजली कम्पनी का खेल भी अजब – गजब है। मुख्यालय के जिस भी मुहल्ले में किसी कारणवश बिजली गुल हो गई तो वह रात में ठीक नहीं हो सकती। उस मुहल्ले के लोग रतजगा करने पर मजबूर हो जाते है।

पुरानी बाजार और मोहन बाजार में गुरुवार की रात्रि में ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ जाने से दोनों मुहल्ले में अंधेरा छा गया। रात्रि में कम्पनी के अधिकारियों को उपभोक्ताओं ने लगातार फ़ोन किये, लेकिन बिजली रात में ठीक नहीं हो सकी। गुरुवार की रात को 10: 30 बजे इस दोनों मुहल्लों की बिजली गुल हुई और शुक्रवार को सुबह 9 बजे बिजली रानी के दर्शन हुए। बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग इस भीषण गर्मी में बेहाल है। बिजली कम्पनी के एसडीओ शकील अहमद ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली मिल रही है, उतनी आपूर्ति की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024