सिवान: अलग-अलग हुई अगलगी में पांच घर जले, एक लाख की क्षति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अलग-अलग जगहों पर हुई अगलगी की घटना में चार घर जल गए। इस घटना में करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि दो हजार रुपये का पुआल जलकर राख हो गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बिंद टोलवा गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से चार लोगों के पांच घर जलकर राख हो गए। इस दौरान घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, कागजात समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर में अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में सफल रहे।

‘आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इस अगलगी की घटना में राजा बिन, केशव बिन, सत्येंद्र बिन, हरे राम बिन के घर जल गए। वहीं आंदर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मंगलवार को बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से दो हजार रुपये का पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाई। बताया जाता है कि सड़क के किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से पुआल की ढेर में आग लग गई। तेज पछुुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026