परवेज अख्तर/सिवान: जामो थाना क्षेत्र के तेलिमापुर में चोरों ने एक घर से आठ हजार रुपये नकद, आभूषण समेत करीब डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में तेलिमापुर निवासी अशोक सिंह की पत्नी रिंकू देवी ने सोमवार को जामो थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उसने बताया है कि 14 अप्रैल को घर बंद कर अपने मायके गई थी।
जब वह सोमवार को घर लौटी तो पाया कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और घर में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब घर में प्रवेश कर जांच की तो घर से आठ हजार रुपये नकद, कपड़ा समेत डेढ़ लाख के आभूषण की चोरी कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने रविवार की रात घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…