परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर गुरुवार को हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी रंजीत कुमार, विकास कुमार एवं फैज अली के रूप में हुई है।
फैज अली गंभीर रूप से घायल है। दूसरी घटना दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा ब्लाक के समीप की है। जहां सड़क किनारे खड़े एक युवकों को तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान पचरूखी निवासी सन्यासी साह एवं सुर्दशन साह के रूप में हुई । घायल ने बताया कि ब्लाक कार्यालय से निकाल कर सड़क किनारे खड़े थे तभी कार चालक ने धक्का मार दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…