परवेज अख्तर/सिवान: जिले में तीन अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मैरवा निवासी अशोक कुमार व प्रीति देवी के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि मैरवा से सिवान डाक्टर से इलाज कराने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान मोड़ पर सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। दूसरी घटना महादेवा ओपी क्षेत्र के छोटपुर मोड़ की है। जहां सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान वैशाखी गांव निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। तीसरी घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर मोड़ की है। जहां अनियंत्रित बाइक से पति पत्नी गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान नया गांव निवासी शमशेर अली व पत्नी नरगिस परवीन के रूप में हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…