परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपतपुर का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने रविवार की रात टीवी, बैट्री, इन्वर्टर, कंप्यूटर, माइक्रो पीसी, प्रोजेक्टर समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में विद्यालय के रात्रि प्रहरी सूरज कुमार यादव ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है तथा प्राचार्य जितेंद्र कुमार और बीईओ को उक्त घटना की जानकारी दी है।
ज्ञात हो कि रात्रि प्रहरी सूरज यादव की रविवार की शाम तबीयत खराब हो गई थी इसलिए वह अपने घर चला आया था। तभी अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए विद्यालय का ताला तोड़ कमरे में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राचार्य ने भी प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…