सिवान: लायंस क्लब की 10वीं कार्यकारिणी का गठन

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
लायंस क्लब का 10वां इंस्टालेशन कार्यक्रम शहर के एक होटल में रविवार की शाम आयोजित किया गया। इसमें नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनोद अग्रवाल थे। इस दौरान लायन रुपेश कुमार ने अध्यक्ष व लायन डाक्टर के एहतेशाम ने सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं लायन अनुग्रह नारायण भारद्वाज ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यकारिणी गठन के दौरान लायन डा. एमडी शादाब और लायन डा. मशरूर आलम ने डायरेक्टर पद का शपथ लिया। लायंस क्लब के पीआरओ रंजन दास ने बताया कि इंस्टालेशन कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब की परंपरा के अनुसार ध्वज वंदना से हुई। फिर स्वागत भाषण लायन गणेश दत्त पाठक द्वारा दिया गया।

अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। लायंस क्लब के दस वर्षों के सफर पर प्रकाशित स्मारिका ‘ सेवा स्मरण’ का विमोचन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में अतिथियों द्वारा किया गया। क्लब की गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट सचिव लायन डाक्टर के एहतेशाम ने पेश किया। इसके बाद इंडक्शन आफिसर वीडीजी दो लायन प्रदीप खेतान द्वारा नए सदस्यों डाक्टर रविकांत सिंह, डा. विशाल आनंद, डा. मिताली, अमित कुमार सिंह आदि को शपथ दिलाने के साथ लायंस क्लब ज्वाइन करने के लाभों को बताया गया। इंस्टालेशन कार्यक्रम में लायंस क्लब गोपालगंज, लायंस क्लब बेतिया, लायंस क्लब मीरगंज, लायंस क्लब छपरा के सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पाठक ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026