✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जंक्शन के पूरब सिसवन ढाला पर जाम की समस्या गंभीर हाे गई है। पिछले 10 साल से इस ढाला पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लंबित है। सोमवार को ढाला बंद होते ही फाटक के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहीं थोड़ी देर बाद जब बैरियर खुल तो आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक एक दूसरे को ओवरटेक करने लगे। इसके बाद गाड़ियों की बेतरतीब कतार के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। हालात ऐसे हो गए कि फाटक के दोनों तरफ 500-500 मीटर तक जाम देखने को मिला। जाम से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। वहीं जंक्शन पर खड़ी ट्रेनों को पास कराने के लिए बैरियर को पुन: गिराना मुश्किल हो गया। इससे ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। इधर इस जाम का असर शहर की मुख्य सड़क पर भी देखने को मिला। जाम के कारण शहर की सड़कों पर लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…