सिवान: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ एमके आलम का निधन

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक एवं मेडिकल अफसर डॉक्टर एमके आलम अब हम लोगों के बीच नहीं रहे. गुरुवार की सुबह पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस लिया. डॉ एमके आलम के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही जिले के लोग स्तब्ध हो गए. अपराहन करीब 1:30 बजे जब उनका पार्थिव शरीर उनके आवास आदिल नर्सिंग होम में पहुंचा तब सैकड़ों की संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए उमड़ गए.

सिविल सर्जन डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा, सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ इजरायल, डॉ रीता सिन्हा, आईएमए के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा, आईएमए के सचिव डॉ शरद चौधरी, डॉक्टर कालिका कुमार सिंह, डॉक्टर नेसार अहमद, सदर अस्पताल के पूर्व यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद जसीमुद्दीन, डॉ अभिषेक सिंह, डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता, डॉक्टर रामा जी चौधरी सहित जिले के कई लोगों ने पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. दरबार मस्जिद में असर की नमाज के बाद जनाजे की नमाज अदा की गई. उसके बाद शहर के तेलहट्टा बाजार स्थित कब्रिस्तान में डॉक्टर एमके आलम को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस मौके पर बरसात होने के बावजूद हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026