गोपालगंज: पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

गोपालगंज: स्थानीय थाने के रामनगर गांव में प्रेम-प्रसंग में एक युवती की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है। बताया जाता है कि युवती का गांव के ही एक युवक से पिछले कुछ दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था । दोनों ने चोरी छुपे शादी भी कर ली थी। मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस को युवती के मोबाइल से मिली तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ।मृत युवती राम नगर गांव के नंदजी खटीक की 19 वर्षीया पुत्री लक्ष्मीना कुमारी थी।

परिजनों के मुताबिक लड़की का गांव के ही राहुल कुमार नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन शादी की जानकारी किसी को नहीं थी। युवती का शव मिलने के बाद जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें युवती और उसके प्रेमी राहुल की कई तस्वीरें पुलिस के हाथ लगीं। इन तस्वीरों में लक्ष्मीना की सिंदूर लगी तस्वीर भी थी। इससे पता चला कि उसने राहुल के साथ शादी कर ली थी। युवती के पिता ने बताया कि मंगलवार की देर शाम राहुल ने फोन कर लक्ष्मीना को घर से बुलाया और हत्या कर दी। बुधवार की सुबह गांव के पास चंवर में पेड़ पर उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026