सिवान: फोटो प्रदर्शनी का पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने किया शुभारंभ

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेडए इस्लामिया पीजी कालेज परिसर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), द्वारा मंगलवार को तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता कार्यक्रम का उद्धाटन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह, इस्लामिया कालेज के सचिव जफर अहमद गनी, पीआइबी-सीबीसी पटना के उप निदेशक संजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगल पांडेय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी की प्रशंसा की।

उन्होंने युवा पीढ़ियों से आह्वान किया कि उन्हें सरदार पटेल सहित देश के बलिदानियों के जीवन और संदेशों को आत्मसात करना चाहिए और उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र के निर्माण में आप पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। सरदार पटेल ने बारदोली के किसानों के लिए बड़ा आंदोलन किया था, इसके बाद उन्हें वहां के किसानों और महिलाओं ने सरदार की उपाधि दी। कहाकि देश की एकता को लोहे की तरह मजबूत बनाने का काम सरदार बल्लभ भाई पटेल ने किया था, तभी उन्हें महात्मा गांधी ने उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी। गोरेयाकोठी विधायक ने कहा कि 565 रियासतों को मिला कर मजबूत भारत राष्ट्र का निर्माण करने का भागीरथी कार्य किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026