सिवान: पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के परिवार से मिलकर बातचीत में जुल्फिकार अली भुट्टो ने कहा- राजद के छोटे सुप्रीमो तेजस्वी यादव की नहीं जगी संवेदनाएं

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो संवेदना प्रकट करने सीवन पहुंचे और शहाबुद्दीन के परिवार से मिलकर बातचीत किया. उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के इंतकाल को कुछ ही दिनों में दो महीने हो जाएंगे. पूर्व सांसद के इंतकाल की सूचना पर देश के कोने-कोने से लोग उनके स्वजनों से मिलने पहुंचने, लेकिन राजद के छोटे सुप्रीमो कहे जाने वाले तेजस्वी यादव की संवेदनाएं अभी तक नहीं जागीं. ये बातें राष्‍ट्रवादी समाजवादी जनता दल इस दौरान उन्‍होंने नीतीश कुमार के प्रति प्रेम जाहिर किया. दिवंगत सांसद की पत्‍नी और बेटे को राजद छोड़ने की सलाह दे डाली.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सिवान की जगह यूपी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए.लेकिन पटना से कुछ घंटे की दूरी पर स्थिति सीवान में एक बार भी नहीं आए. यह पूरी तरह से धोखा है. सीवान की जनता इसे समझ रही हैं. उन्होंने कहा कि यह वही राजद है जिसने समाजवादी नेता मो. शहाबुद्दीन साहेब की छवि खराब की. इसलिए मेरा सुझाव है कि हेना शहाब और ओसामा को किसी अच्छे विकल्प पर विचार करना चाहिए. तेजस्वी यादव की राजनीतिक इमारत ही बेइमानी, झूठ, फरेब पर टिकी है. अब इस पार्टी में हेना साहेब को नहीं रहना चाहिए. अगर बिहार में देखा जाय तो मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अकलियत को उचित सम्मान दिया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024